महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को कटनी में, बलरामपुर की उम्मीदवार होंगी शामिल

महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को कटनी में, बलरामपुर-रामानुजगंज की चयनित उम्मीदवार होंगी शामिल

बलरामपुर, 12 फरवरी 2026।जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर एवं रायपुर के तत्वावधान में महिला सैन्य पुलिस (Women Military Police) के पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

भारतीय सेना द्वारा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) में उत्तीर्ण बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की महिला उम्मीदवारों को इस भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

24 फरवरी को होगी मेडिकल जांच

शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में कराई जाएगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

एडमिट कार्ड जारी, ई-मेल पर भी भेजे गए

भर्ती रैली में शामिल होने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजा गया है।

इन दस्तावेजों को लाना अनिवार्य

सेना भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे—

  • एडमिट कार्ड
  • भर्ती रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन

जिला रोजगार अधिकारी ने उम्मीदवारों से समय पर पहुंचने और सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुगम, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।