Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना: कच्चे मकान से पक्के घर तक, जगेश्वर राम का सपना हुआ साकार

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ जगेश्वर राम का सपना, कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर

बलरामपुर, 12 फरवरी 2026। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) निम्न वर्गीय और जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम केदली निवासी श्री जागेश्वर राम भी इस योजना के लाभार्थियों में शामिल हैं, जिनका वर्षों पुराना पक्का घर का सपना अब साकार हो गया है।

कच्चे मकान से सुरक्षित आशियाने तक की कहानी

कभी कच्ची दीवारों और टपकती छत के नीचे जीवन गुजारने वाले श्री जागेश्वर राम के लिए पक्का मकान सिर्फ एक सपना था। मौसम की मार और असुरक्षा का भय उनके और उनके परिवार की रोजमर्रा की हकीकत थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण वे स्वयं पक्का मकान बनवाने में असमर्थ थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली और उन्होंने आवेदन किया। शासन की पारदर्शी एवं त्वरित प्रक्रिया के चलते उन्हें समय पर स्वीकृति मिल गई। स्वीकृति मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे उत्साह के साथ घर निर्माण कार्य शुरू हुआ।

धीरे-धीरे ईंट दर ईंट जुड़ती गई और सपना साकार होता गया। आज जागेश्वर राम का पक्का और सुरक्षित आवास पूर्ण हो चुका है, जहां वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित, सम्मानजनक और सुखद जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

जागेश्वर राम ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से निम्न वर्गीय और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध हो रहा है, जिससे हजारों परिवारों के सपने पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों के जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और आत्मसम्मान लेकर आई है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47