Advertisement

कांकेर में कृषि उत्पाद एवं खाद्य निर्यात पर प्रशिक्षण, 60 कृषकों ने लिया भाग

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 फरवरी 2026/ एपिडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) तथा गो हार्वेस्ट एफपीओ के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में कृषि उत्पाद एवं खाद्य निर्यात विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बीरबल साहू ने कांकेर जिले में खाद्य प्रसंस्करण की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कृषि उत्पादों के बेहतर उपयोग, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एपिडा के एसोसिएट क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से आए अशोक कुमार बोरा ने छत्तीसगढ़ में निर्यात के अवसर एवं एपिडा की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्यात प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया।

केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र हरिदास तायड़े ने कृषि और खाद्य उद्योग के प्रसंस्करण तकनीक, मूल्य संवर्धन तथा विपणन रणनीति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया, जिससे किसानों को बाजार से जोड़ने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी मिली।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गो हार्वेस्ट एफपीओ के डायरेक्टर छबीलाल नाग, सीईओ अर्चना सिन्हा सहित ग्राम पुसवाड़ा, अंजनी, पटोली, दसपुर, गोवर्धन एवं गढ़पिछवाड़ी के 60 कृषक उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47