Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा – हर जीवन में सुख-शांति का वास हो

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा – हर जीवन में सुख-शांति का वास हो

रायपुर, 15 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भगवान शिव की स्तुति करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और आनंदमय जीवन की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा —

कर्पूरगौरं करुणावतारं
संसारसारम् भुजगेन्द्रहारम्।
सदावसंतं हृदयारविंदे
भवं भवानीसहितं नमामि॥

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने आगे कहा कि भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की असीम कृपा से प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का वास हो। इस अवसर पर उन्होंने “हर हर महादेव” का उद्घोष करते हुए सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।


आस्था, भक्ति और उल्लास का पर्व है महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत, पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं रात्रि जागरण कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। प्रदेशभर के शिवालयों में विशेष पूजन, अभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47