Advertisement

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के महासचिव सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सोनकर, प्रदेश संगठन महामंत्री आलोक श्रीवास्तव व प्रदेश महामंत्री रामकृपाल साहू की सहमति व संभागीय अध्यक्ष विनोद हर्ष की अनुशंसा पर विभिन्न पदों में क्रमशः सरगुजा लोकसभा अध्यक्ष के पद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नगर निगम पार्षद आलोक दुबे व सरगुजा जिलाध्यक्ष के पद पर भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा को नियुक्त किया गया हैI

इसी प्रकार सरगुजा जिला महामंत्री के लिए अनिल तिवारी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल जायसवाल को महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया हैI विधानसभा अध्यक्षों के क्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो को सीतापुर विधानसभा अध्यक्ष, जनपद सदस्य व कर्मठ आदिवासी नेता बिहारी लाल तिर्की को लुण्ड्रा विधानसभा के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया हैI इसी प्रकार अभियान के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व दमदार युवा भाजपा नेता नगर निगम पार्षद सिकन्दर जायसवाल को दिया गया हैI

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अभियान के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सोनकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर बने इस विशेष राष्ट्रीय अभियान के आप सभी महत्वपूर्ण अंग हैं आप सभी के कंधों पर भाजपा नीत केंद्र सरकार की सैकड़ों योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, समझाने व उनका समय पर क्रियान्वयन हो इसकी महती जिम्मेदारी हैI प्रधानमंत्री  का अभियान के पदाधिकारी, सदस्यों को स्पष्ट निर्देश है कि आप अपने अपने क्षेत्र में आम जनता तक योजनाओं के समुचित लाभ को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी से संपर्क, संवाद कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करेंI प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सभी क्रम के जिलाध्यक्ष शीघ्र अपनी टीम का गठन कर प्रदेश कार्यालय प्रेषित करेंI

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47