टीएल लक्ष्य पूरा नहीं करने पर कार्रवाई तय: कलेक्टर अजीत वसंत, समय-सीमा बैठक में सख्त निर्देश

टीएल में दिए गए लक्ष्य पूरा कर अधिकारी बैठक में उपस्थित हों, निर्देशों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की पूरी जानकारी रखें – कलेक्टर अजीत वसंत

आश्रम छात्रावासों के सतत निरीक्षण के अधिकारियों को दिए गए निर्देश

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक सम्पन्न

अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026/कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व टीएल में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की पूरी जानकारी लेकर ही बैठक में उपस्थित हों। टीएल का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कलेक्टर ने पीवीटीजी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु चल रही भर्ती प्रक्रिया की स्वास्थ्य विभाग से जानकारी लेते हुए कहा कि भर्ती पश्चात कर्मचारियों को समय पर नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में शिक्षा विभाग से एस्ट्रोनॉमी लैब निर्माण, विद्यालयों में सामान्य ज्ञान पुस्तकों की उपलब्धता, अतिशेष शिक्षकों की भर्ती, न्यूज डेस्क संचालन सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

खाद्य विभाग से दूरस्थ क्षेत्रों में राशन पहुंचाने की व्यवस्था की समीक्षा की गई। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले के 35 दूरस्थ स्थलों का चयन किया गया है, जहां ग्रामीणों को राशन प्राप्त करने में कठिनाई होती थी। इन स्थानों पर ग्राम स्तर पर ही राशन वितरण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं 19 नए स्थलों पर राशन दुकानें स्थापित की जाएंगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डी.एन. कश्यप, सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर श्री वसंत ने धान उठाव की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर तेजी से धान उठाव कराया जाए। आगामी समय-सीमा बैठक तक डीओ का शत-प्रतिशत कटान सुनिश्चित किया जाए।


एसआईआर प्रविष्टियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने एसआईआर कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रविष्टियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं और कोई भी पात्र व्यक्ति सूची से वंचित न रहे।


आश्रम छात्रावासों के सतत निरीक्षण के निर्देश

कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि आश्रम छात्रावासों के नियमित निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारी निरंतर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लें तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।


अपार आईडी, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र निर्माण की समीक्षा

कलेक्टर ने अपार आईडी में बच्चों की शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अनुभागवार जन्म प्रमाण पत्र निर्माण की समीक्षा की गई। जाति प्रमाण पत्र निर्माण में प्रगति की जानकारी लेते हुए आगामी मई माह तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।