Advertisement

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया जारी, 1 अप्रैल अंतिम तिथि, 1 से 10 जून तक संभावित परीक्षा

अग्निवीर भर्ती: आवेदन प्रक्रिया जारी, 1 अप्रैल अंतिम तिथि

1 से 10 जून के बीच संभावित है ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 18 फरवरी 2026। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष) जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन (दसवीं एवं आठवीं उत्तीर्ण), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के साथ-साथ स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का आयोजन 1 जून से 10 जून 2026 के मध्य संभावित है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47