Advertisement

मोहला में अटल विहार योजना: 118 आधुनिक आवासों का निर्माण, ऑनलाइन पंजीयन शुरू

मोहला में अटल विहार योजना: 118 आधुनिक आवासों का निर्माण, ऑनलाइन पंजीयन शुरू

5 एकड़ भूमि पर विकसित होगी कॉलोनी, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मोहला, 18 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेले के दौरान अटल विहार योजना का शुभारंभ किया गया था।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग राजनांदगांव द्वारा यह योजना मोहला नगर के निकट ‘माडिंग पीड़िग धेनु, मोहला मेन रोड’ पर विकसित की जा रही है, जो मोहला से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह योजना 5.00 एकड़ भूमि पर विकसित होगी।


118 आवासों का होगा निर्माण

योजना अंतर्गत विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 118 आवासों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें—

  • MIG (2-बीएचके): 11 आवास
  • LIG (2-बीएचके): 49 आवास
  • EWS (1-बीएचके): 58 आवास

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे आवास

MIG (2-बीएचके):
दो बेडरूम, दो टॉयलेट-बाथ, हॉल/ड्राइंग रूम, किचन एवं बाउंड्रीवॉल
कीमत: 33.00 लाख रुपए | पंजीयन राशि: 3.30 लाख रुपए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

LIG (2-बीएचके):
दो बेडरूम, दो टॉयलेट-बाथ, हॉल/ड्राइंग रूम, किचन एवं बाउंड्रीवॉल
कीमत: 18.50 लाख रुपए | पंजीयन राशि: 50,000 रुपए

EWS (1-बीएचके):
एक बेडरूम, टॉयलेट-बाथ, हॉल/ड्राइंग रूम, किचन एवं बाउंड्रीवॉल
कीमत: 10.30 लाख रुपए | पंजीयन राशि: 25,000 रुपए


मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

अटल विहार योजना अंतर्गत बच्चों के लिए प्लेग्राउंड, गार्डन, स्टिल्ट पार्किंग, चौड़ी सड़कें एवं सुरक्षित परिसर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पूरी कॉलोनी बाउंड्रीवॉल, सीसीटीवी कैमरा एवं गार्ड रूम से सुरक्षित होगी।


पंजीयन प्रक्रिया

इच्छुक व्यक्ति छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट
👉 http://www.cghb.gov.in
के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

साथ ही कार्यालय कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग राजनांदगांव, नया बस स्टैंड व्यवसायिक परिसर, जी.ई. रोड, प्रथम तल में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47