Advertisement

पाली महोत्सव 2026 में महिला एवं बाल विकास विभाग का आकर्षक स्टॉल, योजनाओं की जानकारी से बढ़ी जनजागरूकता

पाली | 19 फरवरी 2026 | प्रदेश खबर |पाली महोत्सव 2026 के अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बसंत मिंज के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक विभागीय स्टॉल स्थापित किया गया।

इस विभागीय स्टॉल का मुख्य थीम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर केंद्रित रहा, जिसे मॉडल के रूप में सुसज्जित कर प्रदर्शित किया गया। स्टॉल में योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता, पंजीयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं लाभ प्राप्ति की संपूर्ण जानकारी को सरल, दृश्यात्मक एवं प्रभावी माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

स्टॉल में बनाए गए मॉडल के माध्यम से आगंतुकों ने योजना की प्रक्रिया को सहजता से समझा तथा उपस्थित पर्यवेक्षकों से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।


“वजन त्यौहार” कॉर्नर बना आकर्षण का केंद्र

स्टॉल में “वजन त्यौहार” पर केंद्रित एक विशेष कॉर्नर भी तैयार किया गया, जिसमें बच्चों के नियमित वजन मापन, कुपोषण की पहचान, ग्रोथ मॉनिटरिंग एवं पोषण परामर्श से संबंधित जानकारी दी गई। इस कॉर्नर में माताओं एवं अभिभावकों ने विशेष रुचि दिखाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके अतिरिक्त, महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित किए जा रहे रेडी टू ईट यूनिट का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा।


अन्य योजनाओं की भी दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को —

  • सुकन्या समृद्धि योजना
  • नोनी सुरक्षा योजना
  • महतारी वंदन योजना
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।


अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

पाली महोत्सव के दौरान विभागीय स्टॉल के निरीक्षण के समय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शित मॉडलों एवं योजनाओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए विभागीय टीम को जनजागरूकता के इस सराहनीय प्रयास हेतु बधाई दी।

साथ ही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।


जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बना स्टॉल

पाली महोत्सव में लगाया गया यह विभागीय स्टॉल न केवल जनजागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम भी सिद्ध हुआ। बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्टॉल का अवलोकन कर विभागीय पहल की सराहना की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47