Advertisement

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमन, कहा– उनका शौर्य और सुशासन हमें सदैव प्रेरित करेगा

नई दिल्ली | 19 फरवरी 2026 | प्रदेश खबर |छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सादर नमन करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने संदेश में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज दूरदर्शी नेता, कुशल प्रशासक, विलक्षण रणनीतिकार और स्वराज्य के प्रबल समर्थक थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा —

“छत्रपति शिवाजी महाराज यांच्या जयंतीनिमित्त, दूरदर्शी नेते, कुशल प्रशासक, विलक्षण रणनीतीकार आणि स्वराज्याचे पुरस्कर्ते अशा महान व्यक्तिमत्त्वाला आम्ही साष्टांग नमन करतो. त्यांचे शौर्य आपल्याला प्रेरणा देईल, त्यांचे सुशासन आपल्यासाठी मार्गदर्शक ठरेल आणि न्याय व स्वाभिमानाची त्यांची भावना आपल्या समाजाला अधिक सक्षम करेल.”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शौर्य, सुशासन और स्वराज्य की प्रेरणा

प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन और संघर्ष आज भी देशवासियों को साहस, सुशासन, न्याय और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका विचार और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा।


देशभर में जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों, शोभायात्राओं, संगोष्ठियों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विशेष रूप से महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में उत्साह और गौरव के साथ जयंती समारोह मनाया गया।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57