Advertisement

भाजपा धान खरीदी की विफलता से ध्यान भटका रही – दीपक बैज | 3286 रुपये भुगतान और 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग

भाजपा धान खरीदी की विफलता से ध्यान भटका रही – दीपक बैज | 3286 रुपये भुगतान और 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग

भाजपा धान खरीदी की विफलता से ध्यान भटकाने स्तरहीन राजनीति कर रही – दीपक बैज

सरकार किसानों को 3286 रुपये की दर से भुगतान करे, 57,000 शिक्षकों की एकमुश्त भर्ती निकाले – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में विफलता छिपाने के लिए भाजपा सोशल मीडिया के जरिए स्तरहीन राजनीति कर रही है और कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर में यह बताया गया है कि कांग्रेस नेताओं के परिजनों को धान खरीदी में कितना भुगतान हुआ है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और ओछी राजनीति का उदाहरण है। यदि हम और हमारे नेता किसान हैं, तो स्वाभाविक रूप से हमारी उपज का मूल्य हमें मिलना ही चाहिए। भाजपा ने कोई खैरात नहीं दी है, यह हमारे खून-पसीने की कमाई का पैसा है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब भाजपा कांग्रेस नेताओं के नाम सार्वजनिक कर सकती है, तो उसमें साहस हो तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मंत्री अजय चंद्राकर एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जैसे नेताओं को कितना भुगतान मिला, यह भी सार्वजनिक करे।
7 लाख किसानों का धान नहीं खरीदा, 2600 करोड़ की अंतर राशि नहीं दी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस वर्ष लगभग 7 लाख किसानों का धान नहीं खरीदा और लाखों किसानों से उनका रकबा सरेंडर करवा दिया। इसके अलावा सरकार ने किसानों को अंतर राशि के रूप में करीब 2600 करोड़ रुपये कम दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के खाते में आधी-अधूरी अंतर राशि डाली है। यह राशि समर्थन मूल्य और 3100 रुपये घोषित मूल्य के बीच की अंतर राशि है, जबकि बीते दो वर्षों में धान के समर्थन मूल्य में 117 रुपये और 89 रुपये यानी कुल 206 रुपये की वृद्धि हुई है। इस आधार पर अंतर राशि की गणना 3286 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जानी चाहिए।

प्रति एकड़ 3906 रुपये का नुकसान, कुल 2622 करोड़ रुपये की चपत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान कर किसानों से धोखा किया है। एक एकड़ में औसतन 21 क्विंटल धान खरीदी हुई है। इस प्रकार 21 × 186 = 3906 रुपये प्रति एकड़ किसानों को कम दिए गए हैं। इस वर्ष कुल 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, जिसके हिसाब से सरकार किसानों को 2622 करोड़ रुपये कम भुगतान कर रही है।

57 हजार शिक्षकों की एकमुश्त भर्ती की मांग

दीपक बैज ने शिक्षक भर्ती को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 57,000 शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जबकि सरकार केवल 5,000 शिक्षकों की भर्ती निकालने जा रही है, जो युवाओं के साथ अन्याय है। कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि सरकार एकमुश्त 57,000 शिक्षकों की भर्ती निकाले, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके और शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47