Advertisement

गैस सिलेंडर महंगाई के विरोध में सरगुजा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन

अंबिकापुर, 09 मार्च 2026। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में Chhattisgarh Pradesh Congress Committee के आवाहन पर District Congress Committee Surguja ने सोमवार को अंबिकापुर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मध्यपूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद केंद्र सरकार ने दावा किया था कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडारण है और कीमतों में वृद्धि नहीं होगी। इसके बावजूद 7 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा कर दी गई है। यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं पर भी लागू की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि सिर्फ कीमतों में ही वृद्धि नहीं की गई है, बल्कि दूसरे सिलेंडर की रिफिलिंग का समय भी 16 दिन से बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चाहती तो करों में कटौती कर आम जनता को राहत दे सकती थी, लेकिन युद्ध की आड़ में जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया है।

पुलिस के साथ हल्की झड़प और छीनाझपटी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि सरकार आम जनता की बजाय तेल कंपनियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।

प्रदर्शन के दौरान दुर्गेश गुप्ता, संजय सिंह, अनूप मेहता, लोकेश कुमार, गुरुप्रीत सिद्धू, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, विकल झा, आलोक सिंह, अमित सिन्हा, हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल, अमित सिंह, विकास केशरी, सुरेंद्र गुप्ता, आकाश अग्रहरि, अली सोहेल, शिवराज सिंह, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, संजर नवाज, नवनीत सिंह, आयुष सोनी, आकाश यादव, आयुष, अंशु, अभिनव काशी, प्रमोद, सत्यम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05