सरगुजा में संस्कृत और उर्दू की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 75 केंद्रों का उड़नदस्ता दल ने किया निरीक्षण

सरगुजा जिले में संस्कृत और उर्दू की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, उड़नदस्ता दल ने किया निरीक्षण

अंबिकापुर, 09 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत सोमवार को जिले के 75 परीक्षा केंद्रों में संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहपटरा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदारी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंदी आरा सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलिबा, केदारपुर, सेजेस गांधीनगर तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड अंबिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई।

संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल 8210 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 7958 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 252 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं उर्दू विषय की परीक्षा में कुल 80 पंजीकृत विद्यार्थियों में से सभी 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे।