Advertisement

अंबिकापुर में मारपीट का मामला, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मिशन चौक में मारपीट का मामला: आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कैची जब्त

अंबिकापुर। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कैची भी जब्त की गई है। पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मिशन चौक निवासी आरती रजक ने 8 मार्च 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च की शाम आरोपी जय रजक उनके घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर जोर-जोर से एक्सीलेटर और हॉर्न बजाकर शोर कर रहा था, जिससे घर का छोटा बच्चा और परिवार के अन्य सदस्य परेशान हो रहे थे। प्रार्थिया के देवर द्वारा मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और किसी धारदार वस्तु से उनके कान पर हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों से भी आरोपी ने मारपीट की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि घटना के बाद आरोपी लगातार प्रार्थिया के परिवार को धमकाता रहा, कभी छत से गाली-गलौज करता तो कभी घर की छत पर पत्थर फेंकता था। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 153/26 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 331(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी जय रजक (23 वर्ष) निवासी मिशन चौक केदारपुर अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कैची बरामद कर ली है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उपनिरीक्षक के.के. यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक सुरजीत कोरी और आनंद गुप्ता की अहम भूमिका रही।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05