छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

Surjpur News: अनाचार का फरार आरोपी को रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अनाचार का फरार आरोपी को रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर: दिनांक 21.11.21 को रामानुजनगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री को 20 नवम्बर को मिठाई खिलाने के नाम पर आरोपी त्रिपुरारी उर्फ भोले के द्वारा बहला फुसलाकर सायकल में बैठाकर ले जाकर जबरन अनाचार कर भाग गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रामानुजनगर में आरोपी के विरूद्व धारा 363, 366(ए), 376(क) (ख) भादवि व पास्को एक्ट की धारा 6 के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु रामानुजनगर पुलिस की 2 टीमों को लगाया। एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस टीमें आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी त्रिपुरारी सिंह उर्फ भोले को बरियों, चौकी बरियों, जिला बलरामपुर के जंगली क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सायकल को जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। कारवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विकेश तिवारी सहित उनकी टीम सक्रिय रही।

Akshay Dubey

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!