
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending
महासमुंद में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए भर्ती, 24 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत खटटा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के एक पद के लिए ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 24 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
महासमुंद: आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए 24 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन
महासमुंद, 11 मार्च 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत खटटा के आंगनबाड़ी केंद्र खटटा क्रमांक-01 में सहायिका का एक पद रिक्त है। इस पद की पूर्ति के लिए ई-भर्ती के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना ने बताया कि ग्राम खटटा की इच्छुक एवं पात्र महिला आवेदिकाएं 24 मार्च 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।









