Advertisement

जगदलपुर: राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 31 मार्च तक 91 हजार से अधिक सदस्य बाकी

जगदलपुर में राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी जरूरी, 31 मार्च तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

जगदलपुर, 12 मार्च 2026। जिले के राशनकार्ड धारकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लगातार मिलता रहे, इसके लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी पंजीकृत सदस्यों को 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी अपडेट कराना होगा।

खाद्य नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में राशनकार्डों के अंतर्गत कुल 8,29,814 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से 7,12,650 सदस्यों का सत्यापन कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हालांकि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को छोड़कर अभी भी 91,475 सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

उचित मूल्य दुकान पर कराना होगा सत्यापन

खाद्य विभाग द्वारा जारी परिपत्र में हितग्राहियों से अपील की गई है कि जिन लोगों ने अभी तक अपनी उचित मूल्य (राशन) दुकान पर जाकर भौतिक सत्यापन नहीं कराया है, वे समय-सीमा समाप्त होने से पहले इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लें, ताकि उन्हें शासन की खाद्यान्न एवं अन्य योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47