Advertisement

छत्तीसगढ़ निकाय व पंचायत उपचुनाव 2026: 33 जिलों में 1142 पदों के लिए चुनाव, 5 मई को अंतिम मतदाता सूची

निकाय व पंचायत उपचुनाव 2026: मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, 5 मई को अंतिम प्रकाशन

अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम एवं उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने और उसके पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार स्थानीय निकायों की निर्वाचक नामावली 1 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की जाएगी।

निर्देशों के अनुसार जिन मतदाताओं के नाम संबंधित स्थानीय निकाय क्षेत्र, वार्ड या पंचायत से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा मतदाता सूची में दर्ज होंगे, वही मतदाता स्थानीय निकायों की निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे।

दावे-आपत्तियों के लिए तय समय सीमा

जारी कार्यक्रम के अनुसार जिन मतदाताओं के नाम भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा निर्वाचक नामावली में दर्ज हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर स्थानीय निकाय की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
दावे और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 तक पूरी की जाएगी।

नगरीय निकायों में इतने पद रिक्त

नगरीय निकाय उप निर्वाचन के तहत अध्यक्ष के 2 पद रिक्त हैं—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • नगरपालिका परिषद सारंगढ़ (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़)
  • नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा (जिला कोरिया)

इसके अलावा पार्षदों के 15 पद भी रिक्त हैं।

नवगठित चार नगर पंचायतों में भी चुनाव होना है—

  • नगर पंचायत घुमका (जिला राजनांदगांव)
  • नगर पंचायत बम्हनीडीह (जिला जांजगीर-चांपा)
  • नगर पंचायत शिवनंदनपुर (जिला सूरजपुर)
  • नगर पंचायत पलारी (जिला बलौद)

इन निकायों में अध्यक्ष के 4 पद और पार्षदों के 60 पद रिक्त हैं।

पंचायतों में भी बड़ी संख्या में पद खाली

त्रिस्तरीय पंचायतों में भी कई पद रिक्त हैं—

  • जनपद पंचायत सदस्य – 8 पद
  • सरपंच – 78 पद
  • पंच – 1056 पद

इस प्रकार प्रदेश के 33 जिलों में कुल 1142 पदों के लिए निर्वाचन कराया जाना प्रस्तावित है।

निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार—

  • अधिकारियों का प्रशिक्षण – 24 मार्च 2026 तक
  • मतदाता सूची का मुद्रण – 9 अप्रैल 2026 तक
  • प्रारंभिक प्रकाशन – 13 अप्रैल 2026
  • दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि – 20 अप्रैल 2026
  • प्रारूप क-1 में दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि – 24 अप्रैल 2026
  • दावे-आपत्तियों पर आदेश के विरुद्ध अपील – 5 दिवस के भीतर
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 5 मई 2026

निर्वाचन आयोग के अनुसार अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद ही स्थानीय निकायों के उपचुनाव की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47