Advertisement

रायपुर में ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के तहत 1090 बच्चों की स्क्रीनिंग, जन्मजात हृदय रोग की पहचान पर फोकस

‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के तहत रायपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के तहत जिलेभर में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और Sri Sathya Sai Sanjeevani Hospital के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य टीमों द्वारा बच्चों की जांच की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अलग-अलग स्थानों पर हुई स्क्रीनिंग

  • तिल्दा टीम बी – आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 सतभवन में 90 बच्चों की स्क्रीनिंग
  • अर्बन टीम ए – प्राथमिक शाला चुना भट्टी रायपुर में 90 बच्चों की स्क्रीनिंग, 1 बच्चा संदिग्ध
  • अभनपुर टीम बी – आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 खट्टी में 102 बच्चों की स्क्रीनिंग
  • अर्बन टीम डी – आंगनबाड़ी केंद्र सतनामी पारा गुढ़ियारी में 76 बच्चों की स्क्रीनिंग, 1 बच्चा संदिग्ध
  • धरसीवां टीम बी – शासकीय प्राथमिक शाला व मिडिल स्कूल निमोरा में 211 बच्चों की स्क्रीनिंग
  • आरंग टीम बी – बाल संदर्भ केंद्र रीवा में 428 बच्चों की स्क्रीनिंग
  • अर्बन टीम बी – आंगनबाड़ी केंद्र बैजनाथपारा, छोटापारा व सुंदर नगर में 93 बच्चों की स्क्रीनिंग

जिले में आज कुल 1090 बच्चों की स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) की गई, जिनमें दो बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। ऐसे बच्चों को आगे की जांच और उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास भेजा जाएगा।

जिला प्रशासन ने बताया कि प्रोजेक्ट धड़कन के माध्यम से बच्चों में हृदय संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47