Advertisement

रायपुर में 18 मार्च को डाक अदालत, स्पीड पोस्ट, मनीऑर्डर और बीमा शिकायतों का होगा समाधान

रायपुर में 18 मार्च को ‘डाक अदालत’ का आयोजन, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

रायपुर, 12 मार्च 2026। India Post के अंतर्गत मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल रायपुर कार्यालय द्वारा डाक सेवाओं से संबंधित ग्राहकों की शिकायतों के समाधान के लिए “डाक अदालत” का आयोजन किया जाएगा। यह डाक अदालत 18 मार्च 2026 (बुधवार) को शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी।

इस अदालत में डाक सेवाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतों पर प्रत्यक्ष या वर्चुअल परिचर्चा कर उनका समाधान किया जाएगा।

इन सेवाओं से जुड़ी शिकायतों पर होगी सुनवाई

डाक अदालत में निम्न सेवाओं से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • डाक वस्तुओं का वितरण
  • काउंटर सेवाएं
  • लघु बचत योजनाएं (आरडी, बचत बैंक, बचत पत्र आदि)
  • रजिस्ट्री
  • वीपी पार्सल
  • एक्सप्रेस पार्सल
  • स्पीड पोस्ट
  • मनीऑर्डर
  • डाक जीवन बीमा
  • ग्रामीण डाक जीवन बीमा

डाक विभाग ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें डाक सेवाओं से संबंधित कोई शिकायत है, तो वे प्रकरण का पूरा विवरण सहित अपनी शिकायत 16 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल रायपुर को प्रस्तुत करें। निर्धारित समय के बाद प्राप्त शिकायतों को इस डाक अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा।

यहां होगा आयोजन

डाक अदालत का आयोजन रायपुर जीपीओ बिल्डिंग, द्वितीय तल, जय स्तंभ चौक, रायपुर स्थित मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में किया जाएगा।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47