अम्बिकापुर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर कार्रवाई, 9 घरेलू सिलेंडर जब्त

अम्बिकापुर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर कार्रवाई, 9 घरेलू सिलेंडर जब्त

अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और वितरण पर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग ने उदयपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे गए घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान गोरख गैस चूल्हा रिपेयरिंग, नमनाकला से 3 सिलेंडर तथा प्रदीप गैस चूल्हा रिपेयरिंग शॉप से 6 सिलेंडर जब्त किए गए। इस तरह कुल 9 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रशासन द्वारा इस मामले में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के उपभोक्ताओं से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी गैस एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

प्रशासन द्वारा गैस सिलेंडरों की आपूर्ति और वितरण पर नियमित निगरानी रखी जा रही है। साथ ही राज्य स्तर पर भी घरेलू गैस की उपलब्धता और दैनिक आवश्यकता पर लगातार नजर रखते हुए अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।