Advertisement

जगदलपुर: कलेक्टर आकाश छिकारा का स्कूलों का औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से पूछे गणित के सवाल

जगदलपुर में कलेक्टर का स्कूलों का औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से पूछे गणित के सवाल

जगदलपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर आकाश छिकारा ने करपावंड स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से गणित से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कलेक्टर ने उन्हें चॉकलेट भी वितरित की।

कलेक्टर ने प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों से संवाद कर मध्याह्न भोजन की स्थिति की जानकारी ली और प्रैक्टिकल लैब के शिक्षकों से विद्यार्थियों को कराए जा रहे प्रयोगों के संबंध में चर्चा की।

अटल टिंकरिंग लैब का भी किया निरीक्षण

इसके बाद कलेक्टर ने बकावंड विकासखंड के सरगीपाल स्कूल में संचालित अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण किया। शिक्षकों ने बताया कि बायो-मटेरियल वेस्ट मैनेजमेंट पर आधारित एक मॉडल को राज्य स्तर पर प्रदर्शित किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए लैब में प्रैक्टिकल रोस्टर की जानकारी ली और भौतिकी, जीव विज्ञान तथा रसायन शास्त्र प्रयोगशालाओं में उपलब्ध उपकरणों और सामग्रियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लंबे समय से रखे प्रयोगात्मक सामानों का समय सीमा के भीतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बोर्ड परीक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सरगीपाल हाईस्कूल में संचालित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का भी अवलोकन किया और परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने तथा बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों से किया संवाद

इसके बाद कलेक्टर ग्राम क्षमापुर के सुंडीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की और टॉफी वितरित की। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47