Advertisement

भूपेश बघेल का मीडिया पर सवाल, बोले – हर मामले में मुझे ही ‘करीबी’ क्यों बताया जाता है?

रायपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने मीडिया की रिपोर्टिंग शैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब भी किसी व्यक्ति का नाम किसी विवाद या मामले में सामने आता है, तो उसे उनका करीबी बताकर खबरें प्रकाशित कर दी जाती हैं।

उन्होंने कहा कि यदि कोई घटना होती है और उसमें किसी व्यक्ति का संबंध बताया जाता है, तो अक्सर यह लिखा जाता है कि वह “भूपेश बघेल का करीबी” है। लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मीडिया कभी यह लिखती है कि वह व्यक्ति किसी सांसद, मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री या गृहमंत्री का करीबी है?

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया को निष्पक्षता से काम करना चाहिए और सभी मामलों में एक ही मानदंड अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के राजनीतिक संबंधों का जिक्र किया जाता है, तो फिर यह स्पष्ट होना चाहिए कि वह किस नेता या पदाधिकारी से जुड़ा हुआ है, केवल उनका नाम जोड़कर खबरें प्रकाशित करना उचित नहीं है।

उन्होंने मीडिया से सवाल करते हुए कहा कि आखिर यह क्यों नहीं छपता कि कोई व्यक्ति सत्ताधारी दल के किसी सांसद, मंत्री या मुख्यमंत्री का करीबी है। उन्होंने इस तरह की रिपोर्टिंग को लेकर मीडिया से जवाब भी मांगा।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57