Advertisement

अंबिकापुर में जनरल परेड, डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने ली सलामी

रक्षित केंद्र अंबिकापुर में जनरल परेड, डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने ली सलामी

अनुशासन, फिटनेस और टर्नआउट की समीक्षा; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

अंबिकापुर, 13 मार्च 2026।Rajesh Kumar Agrawal ने आज रक्षित केंद्र अंबिकापुर में आयोजित जनरल परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के अनुशासन, फिटनेस तथा टर्नआउट की समीक्षा की।

इस दौरान डीआईजी एवं एसएसपी ने परेड में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों का टोलीवार निरीक्षण किया और बेहतर टर्नआउट एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस बल की बेहतर फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए नियमित रूप से जनरल परेड आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

शस्त्रागर और स्टोर शाखा का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र के स्टोर शाखा और आर्म्स शाखा का जायजा लेते हुए शस्त्रों के सुरक्षित रखरखाव, नियमित साफ-सफाई और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही जवानों को आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने और उपकरणों की समय-समय पर मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस यूनिट बैंक के संचालन की समीक्षा

डीआईजी-एसएसपी ने रक्षित केंद्र में संचालित पुलिस यूनिट बैंक का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों के कल्याण के लिए जरूरत के अनुसार उन्हें लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

वाहन शाखा का भी किया निरीक्षण

उन्होंने वाहन शाखा का निरीक्षण कर शासकीय वाहनों की स्थिति, रखरखाव और ड्राइवर डायरी व लॉग बुक की जांच की। इस दौरान बीपी वाहन और जैमर वाहन सहित अन्य वाहनों को अच्छी स्थिति में रखने के निर्देश वाहन शाखा प्रभारी को दिए गए।

जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक राकेश बघेल, डीएसपी अजाक सुरेश भगत, एसडीओपी ग्रामीण तूल सिंह पट्टावी, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित विभिन्न थाना-चौकी और कार्यालयों से कुल 174 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47