Advertisement

लखनपुर परीक्षा केंद्र में नकल का मामला, उड़नदस्ता टीम की आकस्मिक जांच

अम्बिकापुर, 16 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत सोमवार को जिले में हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिले के निर्धारित 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए।

परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा गठित विशेष उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहपटरा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली तथा शासकीय नगर पालिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर का सघन निरीक्षण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र क्रमांक 1224, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में दो परीक्षार्थी अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़े गए। दोनों परीक्षार्थियों के विरुद्ध नियमानुसार नकल प्रकरण दर्ज किया गया है। संबंधित परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक 21224260130 और 21224260005 बताए गए हैं।

इसके अलावा अन्य सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई।

हिंदी विषय की परीक्षा के लिए जिले में कुल 1769 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1668 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने बताया कि आगामी परीक्षाओं को भी निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जारी रहेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47