Advertisement

1 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण, अम्बिकापुर कलेक्टरेट में जनगणना प्रशिक्षण

अम्बिकापुर, 16 मार्च 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य राज्य में 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को अम्बिकापुर कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना की रूपरेखा, कानूनी प्रावधान, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और डेटा प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में प्रत्येक क्षेत्र में मकानों की सूची तैयार की जाएगी तथा मकानों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी, जिससे आगे की जनगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना के कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन और प्रबंधन की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप, जिले के सभी एसडीएम, राजस्व अमला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने बताया कि जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा तथा समय-समय पर प्रशिक्षण और निगरानी भी की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47