Advertisement

अंबिकापुर में ई-चालान व्यवस्था लागू, भौतिक चालान खत्म; कोषालय ने दी ट्रेनिंग

अंबिकापुर: भौतिक चालान समाप्त, अब ई-चालान से होगा भुगतान; कोषालय ने दी ट्रेनिंग

अंबिकापुर, 20 मार्च 2026। संचालनालय कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार अब भौतिक चालानों का प्रचलन समाप्त कर दिया गया है और चालान जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है।

इसी संबंध में ओटीसी (ओवर द काउंटर) चालान जमा करने की निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु जिला कोषालय सरगुजा द्वारा 19 मार्च 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ओटीसी सुविधा से आसान हुआ चालान जमा

कार्यशाला के दौरान बताया गया कि ओटीसी सुविधा के अंतर्गत ई-चालान पोर्टल पर चालान जमा करते समय उसका डाटा सीधे बैंक को ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाता है, जिससे बैंक स्तर पर पुनः चालान प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं रहती है।

बैंक काउंटर पर केवल ऑनलाइन जनरेटेड चालान की प्रविष्टि कर राशि जमा की जाती है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी हो गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ई-चालान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी

ई-चालान पोर्टल (http://echallan.cg.gov.in/) में जमाकर्ता को रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी बनानी होती है। इसी आईडी के माध्यम से चालान जनरेट किया जा सकता है तथा लेन-देन की जानकारी और रिपोर्ट भी प्राप्त की जा सकती है।

07 दिन तक वैध रहेगा चालान

ओटीसी के माध्यम से जनरेट किए गए चालान की वैधता 07 दिनों की होती है। इस अवधि के भीतर जमाकर्ता को बैंक जाकर कैश या चेक के माध्यम से राशि जमा करनी होती है।

यदि निर्धारित समय में राशि जमा नहीं की जाती है तो चालान अमान्य (इनवेलिड) हो जाएगा और पुनः नया चालान जनरेट करना पड़ेगा।

यूजर मैन्युअल भी कराया गया उपलब्ध

जिला कोषालय अधिकारी द्वारा संचालनालय कोष एवं लेखा के माध्यम से ओटीसी प्रक्रिया से कर एवं शुल्क जमा करने के लिए तैयार यूजर मैन्युअल की प्रतियां सभी संबंधितों को उपलब्ध कराई गईं और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

कई विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न विभागों के आहरण-संवितरण अधिकारी, कर्मचारी तथा स्टाम्प वेंडर्स उपस्थित रहे और उन्होंने नई प्रणाली को समझकर अपने कार्य में लागू करने की जानकारी प्राप्त की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47