Advertisement

सरगुजा : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सरगुजा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दरिमा पंचायत के बाजार डांड में महिला सम्मान कार्यक्रम।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सरगुजा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दरिमा पंचायत के बाजार डांड में महिला सम्मान कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा वरिष्ठ नेत्री किरण मिश्रा के आतिथ्य में आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर दरिमा स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मी महिलाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सक्रिय व जुझारू महिलाओं को सम्मानित किया गया साथ ही महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। मटका फोड, जलेबी दौड, कुर्सी दौड, करमा नाच तथा गायन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया तथा पुरस्कार व सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई प्रेषित करते हुऐ भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान से ही देश व समाज का सम्मान है नारी के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती आज नारी का सम्मान कर मैं गौरवान्वित हूॅ। इस अवसर पर पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर ने कहा कि महिलाऐं पुरूषों की ताकत हैं पुरूष प्रधान समाज होते हुऐ भी नारी शक्ति की पूजा होती है नारी तो स्वयं नारायणी है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि महिला दिवस में महिला से अह्वान है कि वे महिला सशक्तिकरण को एकजुटता के साथ आगे बढकर धरातल पर प्रदर्शित करें। नारी को अपनी शक्ति पहचानने की अवश्यकता है नारी कोमल हो सकती है पर कमजोर नहीं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण मिश्रा ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं पर हो रहें अत्याचार व अन्याय के विरूद्ध महिलाओं को ही खुलकर आगे आना होगा तभी महिलाऐं सशक्त होंगी। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, विकास पाण्डेय, मधु चैदहा, गुरूशरण सिंह, उपेन्द्र सिंह, राजू सिंह, उमा पाण्डेय, श्वेता गुप्ता, कुसुम सिंह, मीरा बैरागी, श्रीमती नंदनी तथा हीरामंणी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजूषा भगत ने तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सोनू तिग्गा ने किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


इस अवसर पर कोरोना योद्धा के रूप में शानदार काम करने वाली श्रीमती दीपकुमारी, पुष्पलता, फुलकुवंर, कुमैन, रागिनी सिंह, तथा बबली सिंह सहित अन्य महिलाओं सम्मान किया गया।


इस अवसर पर श्रीमती तारा पाण्डेय, पंकज गुप्ता, प्रभ आनंद सिंह यादव, ममता तिवारी, अल्पना मिश्रा, शुभांगनी, रजनी बिन्द, संगीता सोनी, नीलम राजवाडे, ललीता तिर्की, नन्दनी तथा मीरा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47