Advertisement

रायपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर भव्य राज्य स्तरीय आयोजन






विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 2000 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रायपुर में होगा भव्य राज्य स्तरीय आयोजन, 2000 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

रायपुर | 08 मई 2026 | प्रदेश खबर
“मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा है” के संदेश के साथ राजधानी रायपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में एक ऐतिहासिक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल एवं रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री रमेन डेका के संरक्षण और मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम मानवता, सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उच्च शिक्षा मंत्री श्री टीकाराम वर्मा तथा राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से फैलाई जाएगी जागरूकता

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रूपल पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में प्रदेशभर से 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम में कला और संस्कृति आधारित समूह नृत्य, नाटक, प्रहसन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से रेड क्रॉस के सिद्धांतों और मानव सेवा के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

रक्तदान, अंगदान, नशामुक्ति, महिला स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रचनात्मक प्रस्तुतियां लोगों को जागरूक करेंगी।

अपरान्ह में होगा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह

कार्यक्रम के अंतर्गत 8 मई 2026 को अपरान्ह 4:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे जबकि शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

मानवता और सेवा का वैश्विक प्रतीक है रेड क्रॉस

रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री तोमन साहू, वाइस चेयरमैन श्री रुपेश कुमार पाणिग्राही और कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल ने कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं बल्कि करुणा, सेवा और मानवता का वैश्विक प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के युवाओं को समाजहित में सक्रिय योगदान देने और सेवा भावना को आगे बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47