Advertisement

सुशासन तिहार 2026: मोहला में किसान सोहन लाल निषाद को मिला किसान किताब कार्ड, समस्या का हुआ त्वरित समाधान






सुशासन तिहार 2026: मोहला मानपुर में किसान सोहन लाल निषाद को मिला किसान किताब कार्ड, शासन के प्रति जताया आभार


सुशासन तिहार 2026: अंबागढ़ चौकी में किसान सोहन लाल निषाद को मिला किसान किताब कार्ड, शासन के प्रति जताया आभार

छत्तीसगढ़ राज्य में जारी सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शासकीय सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 1 मेरेगांव निवासी किसान श्री सोहन लाल निषाद को राजस्व विभाग द्वारा किसान किताब कार्ड एवं बी-1 प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

त्वरित निराकरण से किसान हुए प्रसन्न

श्री सोहन लाल निषाद ने बताया कि उन्होंने अपने भाइयों के साथ खाता विभाजन संबंधी आवेदन कुछ दिन पूर्व तहसील कार्यालय में प्रस्तुत किया था। सुशासन तिहार के अंतर्गत राजस्व विभाग ने उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का निराकरण किया और जनसमस्या निवारण शिविर में उन्हें प्रमाणित दस्तावेज सौंपे गए।

किसान किताब कार्ड से मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ

किसान किताब कार्ड एवं भूमि संबंधी दस्तावेज प्राप्त होने पर सोहन लाल निषाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें कृषि कार्यों एवं शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि किसान किताब कार्ड के माध्यम से बैंक ऋण, कृषि योजनाओं एवं अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन का जताया आभार

हितग्राही श्री सोहन लाल निषाद ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब शासन स्वयं शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47