Advertisement

छत्तीसगढ़ निर्वाचन 2026: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित, जानें पूरा शेड्यूल






मोहला-मानपुर जिला अपडेट: सुशासन तिहार और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना


विकास एवं सुशासन
मोहला, 8 मई 2026

मार्री शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 705 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई शुरू

मोहला विकासखंड के ग्राम पंचायत मार्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और समाधान का बड़ा मंच साबित हुआ। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में प्रशासन ने गांवों तक पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में मार्री सहित 11 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान मांग और शिकायत से संबंधित कुल 705 आवेदन प्राप्त हुए।

योजनाओं का मिला लाभ:

  • राजस्व विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को आबादी पट्टा वितरित।
  • पंचायत विभाग द्वारा 5 आवास पूर्णता प्रमाण पत्र और 6 जॉब कार्ड प्रदान।
  • प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र।
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल, टीबी और शुगर की नि:शुल्क जांच।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह मांडवी, जनपद अध्यक्ष गैंदकुंवर ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भंडारी, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सामाजिक कल्याण
मोहला, 8 मई 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह: 28 नवयुगल बंधे परिणय सूत्र में

ग्राम मार्री (भोजटोला) में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह में जिले के 28 नवयुगल पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। इसमें चौकी क्षेत्र से 8, मोहला से 12 तथा मानपुर क्षेत्र से 8 जोड़ों का विवाह कराया गया।

नवविवाहित जोड़ों को योजना के अंतर्गत आवश्यक सामग्री एवं 35 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। कलेक्टर तुलिका प्रजापति और जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह मांडवी ने नवदंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

राजस्व अपडेट
अंबागढ़ चौकी, 8 मई 2026

किसान सोहन लाल निषाद को मिला किसान किताब कार्ड

वार्ड क्रमांक 1 मेरेगांव निवासी किसान सोहन लाल निषाद को राजस्व विभाग द्वारा किसान किताब कार्ड एवं बी-1 प्रदान किया गया। सोहन लाल ने अपने भाइयों के साथ खाता विभाजन संबंधी आवेदन तहसील कार्यालय में दिया था। सुशासन तिहार के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रमाणित दस्तावेज सौंपे गए। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47