Advertisement

सरायपाली: किसानों को खाद की कमी से भारी परेशानी, युवा कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई की मांग





किसानों को खाद की कमी एवं बढ़ती कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाए सरकार – संजय चौधरी

किसानों को खाद की कमी एवं बढ़ती कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाए सरकार – संजय चौधरी

सरायपाली, 03 जून 2026

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महासमुंद संजय चौधरी ने प्रदेश में किसानों को खाद की कमी एवं बढ़ती कालाबाजारी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

संजय चौधरी ने कहा कि खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में किसान डीएपी, यूरिया एवं अन्य आवश्यक उर्वरकों की कमी से जूझ रहे हैं। सहकारी समितियों और खाद वितरण केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर खाद की कालाबाजारी एवं निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों की परेशानी इस बात से और बढ़ गई है कि कई समितियों में प्रति एकड़ मात्र एक बोरी खाद ही उपलब्ध कराई जा रही है, जो खेती की वास्तविक आवश्यकता की तुलना में पूरी तरह अपर्याप्त है। खरीफ फसलों की समय पर बुवाई एवं बेहतर उत्पादन के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आवश्यकता होती है, लेकिन सीमित वितरण के कारण किसानों को निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे खेती की लागत बढ़ रही है और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

संजय चौधरी ने कहा कि किसान देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज वही किसान अपनी फसल की तैयारी के लिए आवश्यक खाद प्राप्त करने में परेशान हैं। यदि समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हुई तो इसका सीधा असर खरीफ फसलों की बुवाई एवं उत्पादन पर पड़ेगा, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने राज्य सरकार एवं कृषि विभाग से मांग की कि सभी सहकारी समितियों और खाद विक्रेताओं के यहां पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता एवं भूमि रकबे के अनुसार खाद वितरित किया जाए। साथ ही कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए नियमित जांच अभियान चलाया जाए।

संजय चौधरी ने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि खाद संकट एवं कालाबाजारी पर शीघ्र नियंत्रण नहीं किया गया तो किसानों के हित में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57