Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहित युवक ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को शादी का भरोसा दिलाया, किराए के मकान में साथ रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जब उसने शादी का वादा पूरा करने की बात कही, तो आरोपी ने उसके साथ विवाद किया और घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, 31 साल के पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि साल 2018 में वह अपने पति से अलग होकर अपनी मां के साथ रह रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान जूटमिल थाना क्षेत्र निवासी 31 साल के महेंद्र पासवान से हुई। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जिसके बाद आरोपी ने महिला से शादी करने का वादा किया।

पीड़िता ने आरोपी को बताया था कि उसकी पहले शादी हो चुकी है। इसके बावजूद आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसे किराए के मकान में अपने साथ रखा और इस दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सच्चाई सामने आने पर घर से निकाला

कुछ समय बाद महिला को पता चला कि महेंद्र पहले से विवाहित है। इस बारे में पूछने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि 30 जून 2026 को महेंद्र ने महिला को अपने साथ रखने से इनकार कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और उसकी सहमति से चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी महेंद्र पासवान को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद उसका भी चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47