Advertisement

गरियाबंद जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ

गरियाबंद जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। छुरा तहसील में बरसाती नाले पर बना कुसुमबोड़ा पुल टूट गया, जिससे दर्जनभर गांवों का मुख्यालय से संपर्क कट गया। वहीं, फिंगेश्वर में कुम्हार पारा जलमग्न हो गया है।

जिले के छुरा और फिंगेश्वर तहसील में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है, जहां 100 मिमी से अधिक बारिश हुई है। कुसमी-छुरा मार्ग पर स्थित वर्षों पुराना कुसुमबुड़ा पुल आज सुबह टूट गया। यह पुल 40 साल से भी अधिक पुराना था और जर्जर अवस्था में था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। पुल टूटने से इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इस घटना से कोसमी, नवापारा, सारागांव, दुल्ला, चुरकीदादार, बम्हनी सहित दर्जनभर गांवों का जिला मुख्यालय छुरा से संपर्क टूट गया है।

यह मार्ग ओडिशा के नुआपड़ा जिले को भी जोड़ता है, जिससे अंतरराज्यीय व्यापार भी प्रभावित होगा। वहीं, फिंगेश्वर के कुम्हार पारा में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई कुम्हार परिवारों के घरों में पानी घुसने से उनके बनाए हुए मिट्टी के बर्तन टूट गए हैं।

प्रभावित परिवार देर रात से घरों में घुसे पानी को निकालने में जुटे हुए हैं। नगर पंचायत ने कुछ स्थानों पर फोकलेन भेजकर जलभराव की समस्या को दूर करने का प्रयास किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47