Advertisement

बगनई नदी की बाढ़ में फंँसे 14 लोगों का पुलिस-SDRF ने किया सफल रेस्क्यू,सभी सुरक्षित  

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस और नगर सेना SDRF महासमुंद की तत्परता से आज तड़के बगनई नदी की बाढ़ में फंसे ग्राम विजयपाल के 14 ग्रामीणों की जान बचाई गई। मूसलाधार बारिश के कारण नदी उफान पर थी, लेकिन संयुक्त टीम ने रिस्क लेकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

*नींद में थी, पानी घर तक आ गया*

थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल को आज 05 जुलाई 2026 सुबह करीब 04 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम बिजयपाल के पास निर्माणाधीन पुलिया में काम कर रहे मजदूर पुल के नीचे अस्थाई झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रातभर हुई तेज बारिश से बगनई नदी अचानक उफान पर आ गई। सोते समय जानकारी नहीं होने के कारण 14 लोग पानी और तेज बहाव के बीच फंस गए।सूचना मिलते ही थाना छुरा पुलिस और SDRF नगर सेना महासमुंद की टीम मौके पर पहुंँची। नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा था। जवानों ने रस्सी, लाइफ जैकेट और नाव की मदद से एक-एक कर सभी 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।थाना प्रभारी ने बताया – सभी लोग निर्माणाधीन पुलिया में काम करने वाले मजदूर थे। समय पर सूचना और टीमों के समन्वय से कोई जनहानि नहीं हुई। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

*पुलिस की अपील*

पुलिस ने मानसून को देखते हुए लोगों से अपील की है कि –

1. नदी-नालों के पास अस्थाई झोपड़ी न बनाएं

2. तेज बारिश में नदी पार करने से बचें

3. आपात स्थिति में तुरंत 100 डायल या नजदीकी थाना को सूचना दें

*रेस्क्यू में शामिल टीमें*

*नेतृत्व:* उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल, थाना प्रभारी छुरा।

टीम”थाना छुरा पुलिस स्टाफ + नगर सेना SDRF महासमुंद।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47