Advertisement

बस्तर के तीरथगढ़ जलप्रपात में कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में जाकर फंस गई।

बस्तर के तीरथगढ़ जलप्रपात में कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में जाकर फंस गई। कार में सवार 4 युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि सभी युवक रायपुर के रहने वाले हैं। मानसून में तीरथगढ़ जल प्रपात की सैर करने आए हुए थे। इसी बीच जल प्रपात के नजदीक ही उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।पुलिस को खबर की गई। हादसे की सूचना मिलते ही दरभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर तत्काल राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और 108 की टीम ने कार में फंसे चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सभी घायल रायपुर क्षेत्र के निवासी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार में सवार चारों युवक रायपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47