छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बीच, 9 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच गया। सामान्य तौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार यह एक दिन की देरी से पूरे देश में सक्रिय हुआ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन की कुल बारिश अब सामान्य श्रेणी में आ गई है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश हुई है, जो विभाग की ‘नॉर्मल’ श्रेणी में शामिल है। छत्तीसगढ़ के सारंगगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 79% अधिक बारिश हुई है।