ओडिशा के पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखकर जगन्नाथ मंदिर की प्राचीन परंपरा की रक्षा की मांग की है। 8 जुलाई को लिखे लेटर में गजपति ने ISKCON की तरफ से अलग समय पर रथयात्रा और स्नान यात्रा आयोजित करने की आलोचना की।
गजपति महाराज दिब्यसिंह देब श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (SJTMC) के अध्यक्ष भी हैं। उनका कहना है कि ISKCON रथयात्रा का आयोजन ऐसी तारीखों पर कर रहा है, जो शास्त्रों के अनुसार नहीं हैं। इससे भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं।















