Advertisement

रायपुर में रोड-रेज का मामला सामने आया

रायपुर में रोड-रेज का मामला सामने आया है। गाड़ी चलाने की मामूली बात पर 4 युवकों ने पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम देवेंद्र नगर निवासी विजय सोनी ऊर्फ ढोलू ,लोकेश बघेल ऊर्फ लक्कू और गवत सोनी ऊर्फ भागो बताया जा रहा है।

डीडी नगर पुलिस के मुताबिक, रोहणीपुरम निवासी जानवी लालवानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि, 9 जुलाई की शाम उनके पति पवन कुमार लालवानी घर से अपने गोदाम जा रहे थे।

लाखे नगर-रायपुरा मार्ग पर पहुजा ब्रदर्स के सामने सुंदर नगर में दो बाइक पर सवार 4 युवकों ने लापरवाही से गाड़ी चलाने की बात को लेकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए एक आरोपी ने धारदार हथियार से पवन के सीने पर वार किया। पवन ने खुद को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके बाएं घुटने के पास फिर हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एसीसीयू-डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा आरोपी

पीड़िता की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

फरार आरोपी की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों में विजय सोनी उर्फ ढोलू (18), लोकेश बघेल उर्फ लक्कू (20) और भागवत सोनी उर्फ भागो (20) शामिल हैं। तीनों त्रिमूर्ति नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और फरार चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47