Advertisement

बीजापुर में यातायात पुलिस ने स्टंट कर रहे एक स्कॉर्पियो ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की

बीजापुर में यातायात पुलिस ने स्टंट कर रहे एक स्कॉर्पियो ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को मोटरयान अधिनियम के तहत 9 हजार का चालान किया गया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो ड्राइवर सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही से वाहन चला रहा था और स्टंट कर रहा था। जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। वाहन की जांच में पंजीयन की शर्तों का उल्लंघन, चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होना, अवैध सायरन और हूटर का इस्तेमाल और ब्लैक फिल्म लगी होना जैसे कई यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी अभियान के दौरान एक अन्य वाहन की जांच में भी कई अनियमितताएं सामने आईं। इसमें पंजीयन क्रमांक अंकित न होना, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) प्रस्तुत न करना और ब्लैक फिल्म लगी होना शामिल था। इस वाहन पर ₹3,100 का चालान किया गया।

यातायात पुलिस ने शुक्रवार को कुल ₹12,100 की चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।

पुलिस ने की यह अपील

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट न करने, वाहन में अवैध सायरन, हूटर और ब्लैक फिल्म का उपयोग न करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कर खुद और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47