Advertisement

छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया

छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया है। सिंहदेव के समर्थन के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्ता ऐसा न करें। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कोई कार्यकाल तय नहीं होता है। प्रदेशाध्यक्ष कौन रहेगा, यह हाईकमान तय करता है।

टीएस ने कहा कि दीपक बैज की जब नियुक्ति हुई तब यह नहीं बताया गया था कि वे इस तारीख तक अध्यक्ष रहेंगे। वे कब तक दायित्व निभाएंगे, यह सब फैसला हाईकमान का होता है।

दरअसल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। 2 महीने पहले दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा था कि वे प्रदेशाध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान जारी कर कहा था कि टीएस बाबा दिल्ली में काम करें। छत्तीसगढ़ में युवाओं को मौका दें।

सोशल मीडिया कैंपेनिंग से फिर चर्चा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में समर्थन की कैंपेनिंग शुरू की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसे पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें लिखा गया है कि ‘छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चाहिए तो बाबा को देना होगा प्रदेश की कमान’

अन्य कई स्लोगनों के साथ शेयर हो रहे पोस्ट में कांग्रेस से जुड़े लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं

सिंहदेव बोले- हाईकमान करता है निर्णय

टीएस सिंहदेव ने कहा कि दीपक बैज की जब नियुक्ति हुई तब यह नहीं बताया गया था कि वे इस तारीख तक अध्यक्ष रहेंगे। वे कब तक दायित्व निभाएंगे, यह सब निर्णय हाईकमान का होता है। कार्यकाल की समय सीमा नहीं होती।

सिंहदेव ने कहा कि कुछ लोग मन की बात को रोक नहीं पाते, लेकिन ये निर्णय हाईकमान के होते हैं, उनको लेने देना चाहिए। सिंहदेव ने कहा अपने तरफ से इस तरह के पोस्ट अनावश्यक रूप से स्थिति को और बिगाड़ते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47