Advertisement

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा कदम उठाया

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा कदम उठाया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 नई क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की गई हैं।

ये टीमें आधुनिक वाहनों और आवश्यक उपकरणों से लैस होंगी तथा जाम या सड़क पर यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति सामान्य करेंगी।

हाल ही में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा जताई गई नाराजगी के बाद इस पहल को तेज किया गया है।

कमिश्नर शुक्ला ने दिखाई क्यूआरटी के नए वाहनों को हरी झंडी

शनिवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिस लाइन परिसर में क्यूआरटी के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख जाम वाले स्थानों की समीक्षा की और अधिकारियों से फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम या सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्यूआरटी बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचेगी। टीम का उद्देश्य कम से कम समय में यातायात को सामान्य करना है, ताकि लोगों को लंबे समय तक जाम में न फंसना पड़े।

9479210632 हेल्पलाइन नंबर भी जारी

यातायात पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए 9479210632 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि किसी स्थान पर ट्रैफिक जाम, सड़क पर वाहन खराब होने या अन्य किसी कारण से यातायात प्रभावित हो रहा हो, तो लोग इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नई क्यूआरटी को आधुनिक संचार व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। ये टीमें सड़क दुर्घटनाओं, वीआईपी मूवमेंट और अचानक उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं के दौरान भी त्वरित कार्रवाई करेंगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47