Advertisement

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को रायपुर के दो इलाको में चाकूबाजी होने की घटनाएं सामने आई है।

इन वारदातों में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग चाकू लगने से घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पहली घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक तेलीबांधा निवासी संजय निषाद गुरुवार शाम करीब 7:40 बजे अपने साथी भरत यादव के साथ ई-रिक्शा से एक महिला सवारी को विशाल नगर से सेंट जेवियर्स स्कूल की ओर लेकर जा रहा था।

सृष्टि प्लाजा, राजीव गांधी नगर के पास तीन युवकों ने रास्ते में गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और चाकू निकाल लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एक आरोपी ने संजय के सीने पर वार करने की कोशिश की। संजय ने हाथ से हमला रोक लिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने भरत यादव की कमर के ऊपर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें राहुल नाम से लगातार कॉल आ रही थी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

सरोरा इलाके में विवाद के बाद चाकूबाजी

दूसरी घटना सरोरा इलाके में हुई। मजदूर नगर निवासी युवराज सेन का कुछ युवकों से विवाद हो गया।

हाथापाई के बाद आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाया और केटीएम बाइक से पहुंचे एक युवक ने युवराज पर चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल युवराज को पहले नजदीकी क्लीनिक और फिर एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दोनों मामलों में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47