Advertisement

रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया

रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी युवती ने पहले पीड़ित को वाट्सऐप ग्रुप से जोड़कर निवेश का झांसा दिया।

शुरुआत में छोटा-छोटा मुनाफा दिखाकर उसका भरोसा जीता और फिर बड़ी रकम निवेश करवा ली। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने फोन बंद कर लिया।

शिकायत के बाद खमतराई पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा विशाल गोयल बताया जा रहा है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

खमतराई पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता विशाल गोयल ने बताया, कि 13 फरवरी 2026 को अनिका शर्मा नाम की युवती ने वाट्सऐप के जरिए एक लिंक भेजा था। लिंक के माध्यम से उसे एक ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़ा गया, जहां 30 दिन में निवेश की रकम दोगुनी करने का दावा किया जा रहा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ग्रुप में लगातार मुनाफे के स्क्रीनशॉट और निवेश से होने वाले फायदे दिखाए जाते थे। शुरुआत में पीड़ित से कम राशि निवेश करवाई गई और उस पर लाभ दिखाकर उसका विश्वास जीत लिया गया। इसके बाद आरोपी ने अधिक मुनाफे का लालच देकर बड़ी रकम लगाने के लिए प्रेरित किया।

झांसे में आकर विशाल गोयल ने पांच अलग-अलग किश्तों में कुल 20 लाख रुपए बताए गए खातों में जमा कर दिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपनी जमा राशि और मुनाफा वापस मांगा तो आरोपी टालमटोल करने लगी।

खमतराई में पीड़ित ने दी शिकायत

अपने साथ ठगी होने का एहसास होने पर पीड़ित ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबर और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या वाट्सऐप ग्रुप के जरिए मिलने वाले निवेश के प्रस्तावों पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा न करें। कम समय में रकम दोगुनी करने का दावा करने वाले ऑफर अक्सर साइबर ठगी का हिस्सा होते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47