Advertisement

बिलासपुर की तोरवा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान प्रतिबंधित नशीले मादक पदार्थ पोस्ता/डोडा की तस्करी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

बिलासपुर की तोरवा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान प्रतिबंधित नशीले मादक पदार्थ पोस्ता/डोडा की तस्करी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो पंजाब के निवासी हैं। इनके नाम मनमोहन सिंह कल्ले उर्फ मोना (45), निवासी ग्राम चिमना, जिला लुधियाना, पंजाब (वर्तमान पता जोगीपुर, थाना चकरभाठा) और सुरजीत सिंह (45), निवासी हदैतपुर, जिला अमृतसर, पंजाब हैं।

3.264 किलो डोडा-पोस्ता जब्त

इनके साथ पुष्पराज जांगडे (36), निवासी कोहिलाडीह, जिला मुंगेली और सुरेन्द्र ध्रुव (25), निवासी ग्राम रहंगी भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने तस्करों के पास से एक पीले-बैंगनी रंग के प्लास्टिक थैले में पारदर्शी पॉलिथीन के अंदर अवैध रूप से रखा 3.264 किलोग्राम डोडा/पोस्ता जब्त किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान मिली थी पुलिस को सूचना

जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 45,000 रुपए बताई गई है। तोरवा पुलिस के अनुसार, शनिवार रात अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि महमंद बायपास रोड पर चार संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी, घेराबंदी कर पकड़े गए

पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से मादक पदार्थ डोडा/पोस्ता बरामद हुआ।

आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब, मुंगेली और बिलासपुर जिले के निवासी हैं। उनके पास डोडा रखने या बेचने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इसके बाद उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47