Advertisement

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की ओर से 26 जुलाई को जोरा स्थित प्रतिष्ठा द बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय मुखी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की ओर से 26 जुलाई को जोरा स्थित प्रतिष्ठा द बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय मुखी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश की करीब 120 सिंधी पंचायतों के मुखी और पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाज की एकता, विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझावों और विचारों पर चर्चा होगी।

सम्मेलन में पंचायत के नए संविधान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। चर्चा के बाद इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने की योजना है। इसके अलावा समाज में बढ़ रही रिश्तों की दूरियां, भरोसे की कमी और पारिवारिक विवाद जैसे विषयों पर भी गंभीर चर्चा होगी। इन समस्याओं के समाधान में पंचायतों की भूमिका तय करने पर भी मंथन किया जाएगा।मुखी संवाद की तैयारियों को लेकर रायपुर शहर की सभी सिंधी पंचायतों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायतों को 26 जुलाई के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया और आयोजन से जुड़े अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी प्रतिनिधियों ने समाज की एकता को और मजबूत बनाने, एकजुट होकर काम करने पर सहमति जताई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक में ये रहे मौजूद

इस बैठक में बाबा मुरलीधर उदासी, प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, अमित चिमनानी, बलराम आहूजा, अमर पारवानी, राज विक्रम, गिरीश लहजा, कैलाश बालानी, अच्छूमल गावरी, अर्जुनदास ओछवानी, रमेश मिर्घानी, जीवत बजाज, तनैश आहूजा, जोधाराम वधवाणी, प्रकाश रहेजा, मुरलीधर केवलानी।

हरनाम तलरेजा, गुरुनामल रोहरा, सतरामदास बजाज और नरसा लालवानी सहित कई मुखियों ने अपने विचार रखे। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में विकास रूपरेला, अनिल लाहौरी, मनीष पंजवानी और अमर चंदानी की प्रमुख भूमिका रही। इसकी जानकारी संस्था के सह-प्रवक्ता गौरव मंधानी ने दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47