Advertisement

पेंड्रा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ अपनी छात्रा को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर घर ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई

पेंड्रा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ अपनी छात्रा को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर घर ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेंड्रा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पुरानी बस्ती पेंड्रा के वार्ड क्रमांक-03 निवासी पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा मिले।

स्कूल की बजाय अपने घर ले गए टीचर

शिकायतकर्ता के मुताबिक, शिक्षक ने छात्रा से कहा कि वह उसे स्कूल छोड़ देंगे। हालांकि, आरोप है कि शिक्षक छात्रा को स्कूल ले जाने के बजाय अपने घर ले गए। छात्रा दोपहर करीब 3 बजे तक शिक्षक के घर पर रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिकायत में यह भी बताया गया है कि उस दौरान शिक्षक के घर पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। छात्रा लगातार घर जाने की बात कहती रही, जिसके बाद शिक्षक ने उसे जाने दिया और आधे रास्ते तक छोड़ा। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज

इसके बाद परिजनों ने पेंड्रा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों, छात्रा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47