Advertisement

कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम नकिया में उफनते सांचर नाले को पार करते समय एक 28 वर्षीय युवक बाइक समेत बह गया

कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम नकिया में उफनते सांचर नाले को पार करते समय एक 28 वर्षीय युवक बाइक समेत बह गया। युवक का शव 12 घंटे बाद मंगलवार सुबह घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। इस हादसे में युवक का साथी अपनी जान बचाने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, नकिया निवासी राहुल कुमार मंझवार सोमवार को अपने साथी बुधराम मंझवार के साथ घरेलू काम से कोरबा शहर गए थे। देर शाम दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। लगातार बारिश के कारण गांव से लगभग 3 किलोमीटर पहले स्थित सांचर नाला उफान पर था।

ग्रामीणों के अनुसार, नाले में पानी का बहाव बहुत तेज था। इसके बावजूद राहुल ने बाइक से नाला पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान बुधराम ने खतरा महसूस कर बाइक से छलांग लगा दी और किनारे पहुंच गया।

बाइक समेत तेज बहाव में बहा राहुल, साथी ने बचाई जान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राहुल जैसे ही बाइक लेकर नाले में उतरा, पानी के तेज बहाव में वह बाइक समेत बह गया और कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया। घटना के बाद बुधराम ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पानी का स्तर थोड़ा कम होने पर वह गांव पहुंचा और परिजनों, पुलिस को सूचना दी।

सुबह चला सर्च ऑपरेशन, 3 किलोमीटर दूर मिला शव

अंधेरा और तेज बहाव के कारण सोमवार रात सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। मंगलवार सुबह लेमरू पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दल ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद राहुल का शव घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर नाले में फंसा मिला।

उफनते नदी-नालों से सावधान रहने की अपील

शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि जिले में लगातार बारिश के कारण कई नदी-नाले और पुल-पुलिया उफान पर हैं। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। लेमरू पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05