Advertisement

आबकारी विभाग ने रायपुर-आरंग मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 30 पेटी अवैध शराब जब्त की

आबकारी विभाग ने रायपुर-आरंग मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 30 पेटी अवैध शराब जब्त की है। शराब तालाब किनारे गड्ढे में छिपाकर रखी गई थी। टीम को देखकर तस्कर वाहन सहित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब्त शराब की कीमत करीब 1.72 लाख रुपए बताई गई है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध शराब खपाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद टीम ने लगातार 5 दिनों तक गश्त और तलाश अभियान चलाया। 20 और 21 जुलाई की दरमियानी रात आबकारी टीम ने रायपुर-आरंग मार्ग पर नाकेबंदी की। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम गोढ़ी के पास तालाब किनारे शराब छिपाई गई है। टीम ने मौके पर दबिश दी।

टीम को देखकर तस्कर भाग निकले

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आबकारी टीम के पहुंचते ही तस्कर वाहन सहित मौके से फरार हो गए। तलाशी लेने पर तालाब किनारे गड्ढे से शराब बरामद हुई। टीम ने रॉयल गोवा व्हिस्की की 30 पेटी जब्त की। इनमें 1,440 प्लास्टिक पाव (180-180 मिलीलीटर) शराब थी। कुल 259.20 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। यह शराब केवल गोवा राज्य में बिक्री के लिए थी। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 72 हजार 800 रुपए है। आबकारी विभाग ने शराब को जब्त कर लिया है।

अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

आबकारी विभाग ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई आबकारी सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर गौरव सिंह और प्रभारी उपायुक्त आबकारी डॉ. प्रवीण वर्मा के निर्देशन में की गई।

आबकारी विभाग का अभियान जारी

आबकारी विभाग ने बताया कि रायपुर जिले में अवैध शराब की तस्करी, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दूसरे राज्यों से आने वाली अवैध शराब पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब की जानकारी या शिकायत आबकारी नियंत्रण कक्ष रायपुर के फोन नंबर 0771-2428201 पर दी जा सकती है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05