Advertisement

छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है

छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

लगातार बारिश से सूरजपुर के बिहारपुर क्षेत्र में बरगा नदी उफान पर है, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य सड़क संपर्क टूट गया है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर रहे हैं और बाइक कंधे पर उठाकर ले जाने को मजबूर हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

वहीं, कोरबा के मिनीमाता बांगो बांध में जलस्तर बढ़ने के बाद हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। उधर, बीजापुर जिले की छिन्नकवाली पंचायत के पांच गांवों में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05